रोहतक । पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए रोहतक वासियों ने एकजुट होकर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक में राहत सामग्री इकट्ठी की । इस सामग्री को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र फिरोजपुर , अजनाला, हरिके , ब्यास इत्यादि स्थानों पर जाकर ज़रूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी।

खाद्य सामग्री में गेहूं, आटा , चावल, आटा , दाल, चीनी,पट्टी, घी, तेल, बिस्कुट, पानी की बोतल, दूध पाउडर, मछर दानी,तिरपाल, दवाईया,बच्चो के लिए डायपरव अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं।

इंदिरा कॉलोनी निवासी स निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के लोग बढ़-चढ़ पंजाब के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। हरियाणा की जनता बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है । पंजाब – हरियाणा के भाईचारे को लेकर हर जगह प्रशंसा हो रही है। भारत के कोने-कोने से लोग पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

इस मौके पर सरदार निर्मल सिंह , सिमरन खुराना, बलदेव सिंह, अर्पण सिंह, सौरव सिंह, सिंदा सिंह, जस्सी सिंह, हरजोत सिंह, केशव सिंह, रोहित सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!