रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज मार्किट ऐसोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिस दौरान मार्किट क्षेत्र से कूड़ा उठान के बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मुख्य उदेश्य शहर में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार करना है। जिस दौरान मार्किट ऐसोसियेशन के पदाधिकारियो से मार्किट क्षेत्र से कूड़ा उठान का समय आदि मांगा गया ताकि वहां पर उनके समय के अनुसार कूड़ा लेने वाली गाड़ियो की व्यवस्था की जा सके। नगर निगम रोहतक द्वारा घर-घर से कूड़ा उठान प्रणाली में RFID तकनीक लागू की जा रही है। जिसके तहत एजेंसी द्वारा प्रत्येक वार्ड में, प्रत्येक घर/दुकान/संस्थान इत्यादि पर RFID टैग लगाए जा रहे है क्योकि एजेंसी की गाड़ी किसी घर से कूड़ा उठाएगी, तो उस घर पर लगा RFID टैग स्कैन किया जाएगा। जिससे आसानी से ज्ञात किया जा सकेगा कि किस घर से कूड़ा उठाया गया है और किन घरों से नहीं। ऐसा होने से कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निगरानी की सटीकता सुनिश्चित होगी। नगर निगम को दैनिक आधार पर यह जानकारी प्राप्त होगी कि प्रत्येक वार्ड में सफाई एवं कूड़ा उठान की वास्तविक स्थिति क्या है। अपने घरों पर RFID टैग लगाने में पूर्ण सहयोग दें तथा रोहतक शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में सहभागी बनें।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान मार्किट ऐसोसियेशन के पदाधिकारियो से अपील भी की गई कि वे अपनी दुकान/मकान/संस्थान पर डस्टबीन अवश्य रखे तथा कूड़े को इधर-उधर न फैके। जल्द ही नगर निगम द्वारा घर-घर से कूड़ा उठान हेतु के कार्य को सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक में उपस्थित मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने भी सफाई कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया कि वे अपने-अपनी मार्किट के दुकानदारों से डस्टबीन रखवायेंगें तथा कूड़ा इधर-उधर न डालकर उसे निगम की गाड़ी में ही डालेंगें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करेंगें।
बैठक में कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, सहायक अभियंता सत्यव्रत, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, परमजीत, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार, संदीप राठी, सुशील कुमार तथा मार्किट ऐसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
