हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। मंत्री तोशाम क्षेत्र के गांवों के दौरे पर थीं। इसी दौरान लोहानी से देवराला के बीच उनकी सरकारी फॉर्च्यूनर गाड़ी को उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में मंत्री श्रुति चौधरी बाल-बाल बच गईं। वह पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गईं। अब पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

घटना के बाद मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने के दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने गांव लोहानी में सिंचाई विभाग की सेंट्रल मैकेनिकल वर्कशॉप के जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया, जिसकी लागत 3 करोड़ 60 लाख रुपए है। इसके अलावा, गांव कैरू, ढाणी माहूं और खावा में लगभग 60 लाख रुपए की लागत से 5 पाइपलाइन डालने के कार्य का भी शुभारंभ किया गया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!