नवंबर की शुरुआत होते ही हरियाणा का मौसम धीरे-धीरे सुहावना होने लगा है. जहां सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, तो दूसरी तरफ दिन में अब भी धूप की गर्माहट महसूस की जा सकती है. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम साफ और धूप वाला बना हुआ है. वहीं कल यानी 4 नवंबर को हरियाणा के हिसार जिले में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं कैथल जिले में सबसे कम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है. दरअसल हरियाणा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है. प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही कहीं कहीं पर बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देर रात को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया था, हालांकि यहां बारिश नहीं हुई, लेकिन आज यानि 5 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. बारिश से मौसम में बदलाव होगा और ठंड और बढ़ेगी. फिलहाल अभी सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है और जिसके बाद लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 16°C डिग्री सेल्सियस है, जबकि हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 16°C जैसा महसूस हो सकता है. अंबाला और फरीदाबाद जिले में सुबह के समय तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
IMD के अनुसार हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी. जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने, जबकि रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. जबकि 6 नवंबर को धुंध बनी रहेगी और धूप कम-कम दिखाई दे सकती है. इस दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही इस दिन अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C रह सकता है. वहीं 7 नवंबर के दिन अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया जा सकता है. इस दिन धुंध का असर ज्यादा देखने को मिलेगा और रात में ठंडक का महसूस ज्यादा होगा. वहीं जबकि 8 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 27°C तो न्यूनतम तापमान 13 °C रहेगा. वहीं 9 नवंबर को ठंडक का एहसास ज्यादा होगा. अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12 °C रहेगा.
हरियाणा के करनाल जिले में प्रदूषण की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी ज्यादा समस्या आ सकती है. दरअसल करनाल जिले का AQI लेवल सुबह 324 दर्ज किया गया है,जबकि फरीदाबाद का AQI 249 देखने को मिला है. वहीं एक्यू बोर्ड के अनुसार गुरुग्राम जिले का AQI लेवल 202 है. जबकि अंबाला जिले का AQI 185 सुबह के समय दर्ज किया गया है. इसी तरह दिल्ली AQI 288 देखने को मिला है. इसके साथ ही नोएडा का AQI 297 देखने को मिल रहा है.
