रोहतक। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड आई.टी.आई. ग्राउंड, रोहतक में 1 जून से 7 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित हो रही इस दिव्य कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया 

कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथाओं का रसपान करवाते हुए भगवान की दिव्य लीलाओं, भक्ति की महिमा तथा मानव जीवन में सत्संग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक उन्नति, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भाव की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के अंतःकरण का शुद्धिकरण होता है तथा जीवन में सकारात्मकता, श्रद्धा और आत्मिक शांति का संचार होता है।

इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सहयोग से सेवा, समर्पण एवं दिव्यांगजन कल्याण का संदेश भी श्रद्धालुओं तक पहुँचाया गया। संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से सेवा कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

कथा के मुख्य आयोजक राजेश जैन एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या जैन तथा नमोहन गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मला गोयल ने यजमान डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल, cabinet mantri a, हरियाणा  श्री रणबीर ढाका एवं श्री अजय बंसल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कथा स्थल पर भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते रहे तथा भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।

आयोजन समिति ने रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!