आज दिनांक 3 अगस्त 2025 को एक्स सर्विसमैन फेडरेशन, महम के सहयोग से नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रोहतक की टीम द्वारा गाँव भैणी चंद्रपाल (रोहतक) की नई चौपाल में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया l

इस कैंप में मरीज के चेकअप के अलावा BP, RBC और शुगर की जांचे की गई और फ्री दवाइयां वितरित की गई l इस कैंप के दौरान करीब 250 व्यक्ति लाभान्वित हुए l गांव के मौजीज व्यक्तियों ने डॉक्टर्स व उनकी टीम द्वारा ग्रामीणों के साथ अच्छे व्यवहार की बहुत सराहना की l

डॉक्टर्स की टीम का लगातार सहयोग करने हेतू एक्ससर्विस मैन फेडरेशन महम के गांव भैणी चंद्रपाल के लगभग सभी एक्स सर्विसमैन मौजूद रहे l
एक्ससर्विस मैन फेडरेशन, महम द्वारा डॉक्टर्स व उनकी टीम को इस नैतिक कार्य को करने के लिए स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया l

