रोहतक में गांव खरावड़ के दुकानदार पर देर रात कार सवार 5 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी डंडों और लोहे के सूए से वार किए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले में खरावड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़ित आदित्य ने बताया कि गांव खरावड़ में सर्विस स्टेशन के सामने किरयाने की दुकान कर रखी है। शाम करीब साढ़े 7 बजे दुकान पर गांव के विरेंदर उर्फ बैंडर, दीपक और उनके साथ 3 अन्य लोग आए और सामान के लेनदेन को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इसके आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे और वापस चले गए।
आदित्य ने बताया कि रात को 9 बजे के बाद कार में सवार विरेंदर अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ आया और लाठी डंडे लेकर नीचे उतरे। विरेंदर ने अपने हाथ में लोहे का सुआ ले रखा था, जिससे विरेंदर ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जब विरेंदर से बचकर भागने लगा तो आगे दीपक ने उसे पकड़ लिया और कमर पर सूए से वार करते हुए नीचे गिरा दिया।
थाना आईएमटी के जांच अधिकारी एसआई निक्कू ने बताया कि एक व्यक्ति से मारपीट करने व जानलेवा हमला करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
