सोनीपत जिले में देर शाम ई रिक्शा ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है शराब पार्टी के दौरान हुआ था लड़ाई-झगड़ा । जहां आपसी झगड़े में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सेक्टर 27 थाना पुलिस जांच कर रही है और वही शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

गांव देवड़ू के सुरेश ने बताया कि उनके भाई राजेंद्र को बुधवार शाम ऋषिकुल स्कूल के पास गांव के कुछ लोग शराब पीने के बहाने बुला लाए। शराब के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और झगड़ा हिंसक रूप ले लिया। सुरेश के अनुसार, साजा (पुत्र अकबर), राजेंद्र का लड़का, महेंद्र का भतीजा और ब्याज पर पैसे देने वाला कप्तान मिलकर राजेंद्र पर टूट पड़े, उसे बेरहमी से पीटा और तेजधार हथियार से हमला किया।

गंभीर हालत में राजेंद्र को तुरंत सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

सुरेश के मुताबिक, राजेंद्र ने गांव के कप्तान से 10 हजार रुपए 10 सैकड़ा ब्याज पर लिए थे, ताकि वह अपने बैटरी रिक्शा की किस्त भर सके। इसी पैसे के लेन-देन को लेकर शाम को बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गई और उसकी मृत्यु का कारण बानी।

राजेंद्र की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे उसकी मां, दो भाई और 5 माह की गर्भवती पत्नी रह गई है। बताया गया कि राजेंद्र ने करीब पांच साल पहले जटवाड़ा गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और इससे पहले उसके दो बच्चे गर्भ में ही मर चुके हैं। राजेंद्र की उम्र करीब 27 वर्ष थी और वह परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता का देहांत 15 साल पहले हो चुका है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सविता ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। रोहतक में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!