रिश्तों की बदलती तस्वीरों के बीच ब्रजभूमि में सोमवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जहां लोग अपने बुजुर्गों को सहारा देने से कतराते हैं वहीं हरियाणा के गांव हताना निवासी हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बनी हुई हैं। वह अपनी 90 वर्षीय सास चन्द्री देवी को तसले में बैठाकर सिर पर रखकर पैदल-पैदल ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगवा रही हैं। बहू की यह अनोखी श्रद्धा, सेवा और समर्पण देखकर लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

रविवार को गांव बनचारी से परिक्रमा शुरू करने वाली काजल चौधरी सोमवार सुबह गांव मानागढ़ी पहुंचीं। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई उस बहू को देखने के लिए आतुर नजर आया, जो अपनी वृद्ध सास की इच्छा को अपनी तपस्या बना चुकी हैं। तसले में बैठी कमजोर और असहाय सास के चेहरे पर संतोष और भक्ति की चमक साफ दिखाई दे रही थी जबकि सिर पर तसला उठाए बहू के कदमों में अद्भुत दृढ़ता नजर आ रही थी।

काजल चौधरी ने बताया कि उनकी सास चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनके मन में बरसों से परिक्रमा लगाने की इच्छा थी। सास की यही इच्छा उनके लिए आदेश बन गई। उन्होंने बताया कि कि सास ने उन्हें इतना प्यार दिया, जिसकी बदौलत आज उनके पास सबकुछ है, ऐसे में सास की इच्छा पूरी करना उनका फर्ज है। ब्रजभूमि में सास-बहू के इस अद्भुत प्रेम की चर्चा हर जुबान पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!