रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने शेयर मार्केट मे इन्वेस्ट करने के नाम पर 1 करोड 41 लाख रुपये से ज्यादा की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-3 निवासी सतीश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 14.05.2025 को सतीश के पास व्हाटसअप पर किसी अभिषेक नामक युवक का फोन आया। युवक ने खुद को एएसबीपीएल सिक्योरटिज कम्पनी का कर्मचारी बताया जो स्टाक मार्केट मे काम करती है। युवक ने कहा कि 5 प्रतिशत ब्रोकरेज फीस लेकर स्टोक बताती है। सतीश को 15 दिन तक स्टॉक बताये जिस मे सतीश को प्रॉफिट हुआ। 1 जून 2025 को सतीश के पास व्हाटसअप पर लिंक भेजकर उन्होने अपनी कम्पनी मे अकाउंट खुलवा दिया। सतीश से अलग-2 खातो मे रुपये ट्रांसफर करवाते रहे और सतीश को प्रॉफिट दिखाकर कुल 1,41,27,500/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये। आरोपियो ने दिनांक 15.07.2025 को सतीश के खाते मे 2,10,000/- रुपये भेजे थे। सतीश ने वापिस अपने रुपयो की मांग की तो सतीश से युवको ने वीआईपी चैनल के नाम पर सतीश से ही औऱ रुपयो की मांग।
मामले की जांच पीएसआई मुकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 23.10.2025 को हर्षल पुत्र रविन्द्र निवासी मुंबई हाल गोवा व हसन पुत्र मोहम्मद निवासी गोवा को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आय़ा कि आरोपियो के खिलाफ अन्य राज्यो महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, गुजरात व आन्ध्र प्रदेश मे साइबर फ्रॉड से संबंधित मामले दर्ज है। जिसमे साइबर फ्रॉड की राशि करीब 4 करोड 84 लाख रुपये है। उक्त मामलो मे संबंधित थानो को सूचित किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. हर्षल पुत्र रविन्द्र निवासी मुंबई हाल गोवा
  2. हसन पुत्र मोहम्मद निवासी गोवा
    अभियोग संख्या:-
    अभियोग संख्या 107 दिनांक 23.08.2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस थाना साइबर
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!