रोहतक पुलिस की टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर हुई 42 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हाल वंसत विहार रोहतक निवासी नीतांशु की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि नीतांशु के पास वर्क फ्रॉम होम के लिये टेलीग्राम पर मैसज आया। उन्होने नीतांशु को बताया कि होटल रिव्यु देने के 6 टास्क करने होगे जिसमे प्रत्येक टास्क पर नीतांशु को 40 रुपये मिलेगे। 5 टास्क करने के बाद नीतांशु को छठा टास्क करने के लिये 1010/- रुपये लगाने के लिये कहा। नीतांशु ने उनके द्वारा दिये गये यूपीआईडी पर रुपये ट्रांसफर कर दिये। जिसके बाद टास्क पूरा करने पर नीतांशु को 1513 रुपये वापिस मिल गये। नीतांशु से उसके बाद होटल के 11 टास्क पूरा करवाये। बारहवां टास्क करने पर नीतांशु से 3030/- रुपये मांगे। नीतांशु ने रुपये ट्रांसफर कर दिये। नीतांशु से टास्क पूरा करने पर उन्होने 4326/- रुपये वापिस नीतांशु के पास भेज दिये। नीतांशु से आगे टास्क पूरा करवाने के नाम पर 7100/- व 31520/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये। नीतांशु ने अपने कमीशन के रुपये वापिस मांगे तो उन्होने कहा कि वो उन्हे और रुपये भेजे जिसका कमीशन बाद मे एकसाथ ट्रांसफर कर दिया जायेगा।

मामले की जांच स.उप.नि. विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.11.2025 को आरोपी मोहम्मद मुबारिक पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी भूतियावास इद का मोहल्ला, चुरु, राजस्थान व मोहम्मद बिलाल पुत्र हाकम निवासी आथुना मोहल्ला, चुरु, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आय़ा कि आरोपी मोहम्मद मुबारिक ने अपना खाता बेचा था। आरोपी अपना पता बदलकर अन्य ठिकानो पर रह रहा था। मोहम्मद बिलाल ने फ्रॉड की राशि को एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाली है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. मोहम्मद मुबारिक पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी भूतियावास इद का मोहल्ला, चुरु, राजस्थान
  2. मोहम्मद बिलाल पुत्र हाकम निवासी आथुना मोहल्ला, चुरु, राजस्थान

अभियोग संख्या:-
अभियोग संख्या 288 दिनांक 09.09.2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस थाना अर्बन एस्टेट

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!