रोहतक पुलिस की साईबर थाना टीम ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख से ज्यादा रुपयो की ठगी करने वाले गिरोह मे शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी साईबर थाना निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 25.06.2022 को सैनीवास मौहल्ला नजदीक गोड कोलज रोहतक निवासी ऋषिराज ने थाना मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 420/120बी भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 14/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि ऋषिराज के पास एक्सिज बैंक का क्रेडिट कार्ड है। दिनांक 20.05.2022 को धोखाधडी करके ऋषिराज के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 2 हजार 67 रुपये की राशि निकाल ली।

जांच के दौरान दिनांक 05.092022 को साईबर क्राईम थाना की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी विशाल पुत्र रमेश निवासी गांव ईशापुर नई दिल्ली को दिल्ली हरियाणा बोर्डर बादली एऱिया से गिरफ़्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी फ्रॉड करने वाले गिरोह का सदस्य रहा है। आऱोपी कमिशन के तौर पर कार्य करता था। जालसाज पैसे ठग कर जिन बैंक खातो मे पैसे ट्रांसफर करते थे उनके एटीएम कार्ड पर पिन नम्बर लिख कर आऱोपी विशाल को एटीएम से पैसे निकालने के एटीएम देते थे। आरोपी एटीएम से पैसे निकालने का काम करता था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!