अगर आप भी अटल पेंशन योजना का फायदा ले रहे हैं या फिर इस सरकारी स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने का Plan बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सुनने में आया है कि अगले महीने से सरकार इस Scheme में बड़ा बदलाव करने जा रही है। October महीने से कई लोगों के लिए यह स्कीम बंद हो रही है यानी इस स्कीम का फायदा अब देश के कई लोगों को नहीं मिल सकेगा।
आपको बता दें इस योजना के नए नियमों के अनुसार जो लोग इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं वे सब इस स्कीम का फायदा नहीं ले पाएंगे। इस स्कीम का नया नियम अक्टूबर 2022 से लागू हो जाएगा।अगर आप भी Taxpayer हैं और इस सरकारी स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ सितंबर महीने तक का समय है। अगले महीने से आप इस स्कीम का फायदा नहीं ले पाएंगे। बता दें की टैक्सपेयर केवल 30 सितंबर तक इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं।बताया जा रहा है कि जिनके खाते पहले से खुले हुए हैं उनको इसका फायदा मिलता रहेगा। 1अक्टूबर के बाद अगर अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाया जाता है और वह शख्स पहले से इनकम टैक्स पे करता होगा तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने इस योजना को पहले असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया था, लेकिन फिर इसकी लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने इसे 18 साल से लेकर 40 साल तक के सभी लोगों के लिए कर दिया। इस योजना से जुड़ने के लिए आप Bank या फिर Post Office में अकाउंट खुलवा सकते हैं।इस योजना को वित्त वर्ष 2015-16 में शुरू किया गया था। खासतौर पर यह योजना उन लोगों के लिए शुरू की गई थी जो किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। आपको बता दें कि अब केवल 6 सालों में ही इस योजना लगभग 4 करोड़ लोग इस योजना का फायदा ले रहे हैं।
