रोहतक पुलिस की टीम ने अजीत निवासी बिहरा की लाठी-डंडो से पीटकर की गई हत्या की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि दिनांक 03.08.2022 को रमोद निवासी गांव नवादा जिला सारन की शिकायत के आधार पर धारा 302/34 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमोद का भतीजा अजीत पुत्र सत्येन्द्र पिछले करीब 8-9 साल से नयाबास लुहारहेडी रोड पर संजय निवासी धुम्मनहेडा जिला नजफगढ दिल्ली की दुकान पर नौकरी करता था। रमोद अपने भतीजे के पास आता जाता रहता था। दिनांक 01.08.2022 को रमोद फैक्ट्री से जल्दी काम करके करीब 4.30 बजे अपने भतीजे अजीत से मिलने आ रहा था। रमोद ने देखा कि संजय की दुकान से थोडी दुर पहले अजीत को संजय, उसकी दुकान मे नौकर विकास व अन्य दो लडके अजीत को डंडो से बुरी तरह पीट रहे थे। रमोद डर के मारे वहा से भाग गया। दिनांक 03.08.2022 को रमोद को पता चला कि अजीत की मौत हो गई। अजीत के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनो के हवाले किया गया। लाठी-डंडो से पीटने पर लगी चोटो के कारण अजीत की मौत हो गई।

जांच मे सामने आय़ा कि मृतक अजीत का दुकान मालिक संजय के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया था। झगडे के बाद मृतक अजीत पलवल चला गया। पलवल जाने के बाद नीरज की गाडी मे संजय व नीरज पलवल जाकर अजीत का अपहरण कर नयाबांस सांपला ले आया। जिसके बाद अजीत के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान लगी चोटो के कारण अजीत की मौत हो गई। दौराने जांच मामले मे धाराए 365/120 बी. भा.द.स जोडी गई। दिनांक 06.09.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी नीरज पुत्र विरेन्द्र निवासी दौलतपुर द्वारका दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल आऱोपी संजय व विकास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!