महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में शनिवार को हुए गोलीकांड के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सख्ती बरतने पर आ गया है। MDU परिसर में अवांछित, असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए कुलपति ने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं विश्वविद्यालय के कैफे, फूड कियोस्क व बूथ अब शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे।

MDU परिसर में शनिवार शाम को गोलियां चलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी प्रकार की सुरक्षा चूक तथा अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

किसी भी मामले में MDU प्रशासन जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। शनिवार शाम की घटना की समीक्षा के लिए समितियों का गठन किया गया है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को तहकीकात करके कुलपति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. AS मान समिति के अध्यक्ष होंगे। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा कार्यालय की टीम निरंतर गश्त करेगी।

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जरूरी सुझाव देने के लिए डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। विश्वविद्यालय परिसर में CCTV प्रणाली की समीक्षा के लिए कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. नसीब सिंह गिल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। सुरक्षा स्टैंडिंग कमेटी तथा सेफ्टी एंड सिक्योरिटी समिति का गठन भी किया गया। पुलिस प्रशासन से भी इस संबंध में संवाद एवं समन्वयन किया जाएगा।

पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक विजय की शिकायत पर 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा अभी तक उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, जबकि उन्हें दोबारा हमला होने का खतरा सता रहा है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार शाम को पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में गोलियां चलीं। एक पक्ष के हरियाणा पुलिस के जवान, छात्र नेता सहित 4 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक PGI में लाया गया, जहां से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर किया गया। घायलों में हरियाणा पुलिस का जवान गांव आसन निवासी कुलदीप, छात्र नेता एवं पीएचडी छात्र गांव आसन निवासी सुशील हुड्‌डा उर्फ छोटा, गांव दुबलधन निवासी विदित व गांव खेड़ी आसरा निवासी हर्ष शामिल है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!