जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 37 जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 कर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई। आईटीबीपी के 7 कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं। बस चंदनवाड़ी से पहलगाम पुलिस नियंत्रण कक्ष आ रही थी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

दुर्घटना की वास्तविक जगह फ्रिसलान बताई जा रही है, जो पहलगाम से करीब 16 किलोमीटर दूर है। जवानों को ले जा रही बस सड़क से फिसलकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी। आईटीबीपी के पीआरओ ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, हमारे 7 जवानों की जान गई है, 30 घायल हुए है। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराएंगे। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!