आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोसव के अंतर्गत पूरे भारत में तिरंगा रैली निकल रहीं है। उसी कड़ी में रोहतक में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय हुड्डा काॅम्पलैक्स से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा तक भाजपा महिला मोर्चा नें जिला अध्यक्ष ऊषा शर्मा के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाल शहर को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरुक किया।

केन्द्र व प्रदेश सरकार स्वतन्त्रता के लिए बलिदान हुए सभी बलिदानियों का नाम देश के सामने रखने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होनें कहा कि सरकार तिरंगे के सम्मान के साथ नींव का पत्थर बन चुके सभी बलिदानियों का नाम उजागर करने के लिए तैयार है। ऊषा शर्मा नें कहा कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार के आवाह्न पर 13-15 अगस्त तक देश भर में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सभी प्रदेश वासियों से आवाह्न किया कि सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं जिससें देश भक्ति की भावना उत्पन्न हो। जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि तिरंगा हमारी सम्प्रभुता एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमें हर-घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय महोत्सव की तरह मनाना चाहिए। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा शर्मा ने कहा कि भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर चल रहे अमृत महोत्सव को देश वासियों द्वारा त्योहार के रुप मे मनाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि हर घर तिरंगा लगाकर आजादी के दीवानों को याद किया जा रहा है। स्वतन्त्रता सेनानियों, अमर नौजवानों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर किए थे। उनकी कुर्बानी से मिली आजादी को आज 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं इसलिए पूरा देश आजादी के इस पावन पर्व को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की टीम ने तिरंगा यात्रा की व्यवस्था पूरी जिम्मेवारी से की।


इस अवसर पर महापौर मनमोहन गोयल, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, रमेश भाटिया, राजकुमार शर्मा, राजबाला चहल, प्रतिभा सुमन, राजरानी शर्मा, संगीता सिंगला, रामकली, सुनीता जागलान, बिमला, सुनीता राणा, रेखा जैन, बिमला पांचाल, सरोज हुड्डा, विजय लक्ष्मी, आशा देवी, स्नेहलता पुनिया, रेणु डाबला, सुरेश किराड़, डिंम्पल जैन, मनीष दांगी, पं. लोकेश शर्मा, द्रोण कुमार शर्मा, विवेक नान्दल, सुभाष मल्होत्रा, सुमित कौशिक, राजेश किराड़, विकास नान्दल आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!