रोहतक में आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय आजाद युवा ऑर्गनाइजेशन सोसायटी रजिस्टर्ड द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र चौक से बापू पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग थे। नेताजी सुभाष चौक पर पहुंचे गुलशन डंग ने कहा कि हर घर तिरंगा प्रोग्राम में अबकी बार युवाओं का जोश देखने को बनता है।

युवाओं में भारी देशभक्ति और देशप्रेम पहली बार देखा गया है। सोसायटी प्रधान सुरेंद्र काले ने कहा कि भारत देश का तिरंगा विश्व में सबसे सुंदर और आकर्षित करने वाला है। ऐसा नजारा देश में पहली बार देखा जा रहा है। जहां देखो वहां हर घर तिरंगा लहरा रहा है। देश की अखंडता और प्रेम का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज सब को मोह रहा है। पूरा देश जगमग हो गया है और दिवाली जैसा माहौल बनता जा रहा है।

इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान सुरेंद्र काले, संस्थापक जसबीर कुमार, उपप्रधान अनूप सैनी,पवन कुमार, मुकेश सैनी, रणबीर शर्मा अमरजीत राठी, शीशन सैनी, सचिन बल्हारा,मनु सैनी, अश्वनी कुमार, सागर सैनी, यश,योगेश सैनी, राहुल शर्मा, केतन सैनी, हेमंत,विशाल, पुनीत,यश सैनी आदि उपस्थित थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!