बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस भले ही पत्ति के साथ विदेश में रहती हैं, लेकिन अपनी संस्कृति के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। प्रियंका ने एक्टिंग के जरिए कई फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका काफी एक्टिव हैं। अकसर वह अपने वेकेशन्स की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बेटी मालती की तस्वीर शेयर की थी। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीर: 

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी के जरिए मालती की क्यूट से तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। आपको बता दें कि यह तस्वीर प्रियंका ने राखी के मौके पर फैंस के लिए शेयर की थी। शेयर की गई तस्वीरों में मालती ने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। मालती के द्वारा पहनी गई टी शर्ट  फैंस को काफी पंसद आ रही है। प्रियंका ने यह फोटो हैशटैग देसी गर्ल के साथ शेयर की थी। मालती के द्वारा पहनी गई व्हाइट टी शर्ट के ऊपर देसी गर्ल भी  लिखा था। लेकिन अब भी एक्ट्रेस के फैंस बेटी मालती की पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

‘जी ले जरा’ में दिखेगी प्रियंका: 

वहीं बात अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रिंयका हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और टीवी सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी दिखाई देंगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!