रेवाड़ी में हरियाणावी कलाकार दीपांशी दीवान की नहर में डूबने से हुई मौत का मामला सामने आया है। पुलिस और गोताखोर को उसकी लाश करीब आधा किलोमीटर दूर नहर में मिली है। लड़की अपने मामा के यहां किसी शादी समारोह में शिरकत करने कोसली कस्बे में आई हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के दौलताबाद की रहने वाली हरियाणवी कलाकार दीपांशी दीवान (23) अपने मामा के घर कोसली के गांव तुम्बाहेड़ी में किसी शादी प्रोग्राम में हुई थी। गुरुवार सुबह की वह हिसार से शूटिंग करके वापस अपने मामा के लड़के के साथ तुम्बाहेड़ी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसने कोसली नहर को देखा और फिर घर जाकर नहर में नहाने की जिद की।

परिजनों ने उसे नहर में नहाने जाने से मना भी किया, लेकिन उसकी जिद बकरार रही। इसके बाद दोपहर के वक्त दीपांशी, उसकी मां तथा मामा का लड़का और लड़की चारों नहर पर पहुंच गए। वह नहर के पास बनी सीढ़ियों पर बैठ कर नहा रही थी। इसके बाद अचानक वह गहरे पानी की तरफ बह गई।

मामा के लड़के ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बचा नहीं पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अलावा मौके पर दमकल विभाग के गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 4 घंटे बाद दीपांशी की लाश कोसली और मलेशियावास के बीच में नहर से बरामद हुई है। पुलिस और गोताखोर ने लाश को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवा दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!