हरियाणा में 19 जून को हुए निकाय चुनावों के बाद आज वोटरों द्वारा लिखा फैसला सुनाने की बारी है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला दोपहर तक आ सकता है।

बता दें कि हरियाणा में 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और पार्षद पदों को लेकर राज्य के वोटरों ने 19 को 70 फीसदी से ज्यादा मतदान किया था। बुधवार को परिणामों की बारी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर उन्होंने अफसरों के साथ में मंथन कर लिया है, तैयारी पूर्ण है। 

28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं. 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं. 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है. 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!