टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार के लिए राखी विजन का नाम सामने आ रहा था। हाल ही में राखी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन सारी खबरों को खारिज कर दिया है। राखी ने बताया कि शो के मेकर्स ने उन्हें रोल के लिए अप्रोच नहीं किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो इन खबरों से खुद शॉक्ड हैं।

राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिस पर लिखा था, “तारक मेहता के उल्टा चश्मा में राखी विजन दया बेन के किरदार में नजर आएंगी।” उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “हैलो एवरीवन। यह खबर अफवाह है। मुझे चैनल के प्रोड्यूसर्स ने अप्रोच नहीं किया है।” फैंस राखी को क्लेरिफाई करने के लिए थैंक्स बोल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो इस रोल के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

राखी ने एक मीडिया इंटरव्यू में इन खबरों पर कहा, “मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कहां से आ रही हैं। मुझे लगा कि ये अफवाह खत्म हो जाएगी, लेकिन ये तो बढ़ती ही जा रही है।” दया बेन के रोल को प्ले करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे कॉमेडी नैचुरली ही आती है। लेकिन, ये रोल प्ले करना चैलेंजिंग होगा। हालांकि, ये इतना भी कठिन नहीं होगा।”

राखी ने दयाबेन के एक्सेंट के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे वो एक्सेंट सीखना पड़ेगा। हम एक्टर्स हैं, जो कैरेक्टर्स में ढल जाते हैं। मुझे उनके स्टाइल की बहुत सी बारिकियों को सीखना होगा। मुझे अपनी और उनकी स्टाइल को अच्छे से मर्ज करना होगा। अगर मैं इसे पूरी तरह से अपने तरीके से करती हूं, तो ऑडियंस के लिए रिलेट कर पाना मुश्किल होगा।”

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में कंफर्म किया था कि लगभग 4 साल बाद दयाबेन शो में वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि दिशा वकानी शो में वापस नहीं आ रही हैं, नई दया बेन के लिए ऑडिशन लिए जा रहे हैं। दिशा ने 2017 में शो से ब्रेक लिया था, जब वो पहली बार मां बनी थीं। मई 2022 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!