फतेहाबाद के रामनिवास मोहल्ले में सोमवार रात को शिव स्टील फैक्टरी के मालिक योगेश गोस्वामी की लिफ्ट न देने के विवाद के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल हमलावरों ने योगेश के बेटे सिद्धार्थ से लिफ्ट न देने के चलते झगड़ा किया था जिसके चलते योगेश अपने परिजनों को लेकर झगड़ा करने वालों को समझाने गया तो विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। झगड़े में योगेश के भाई नवीन, पत्नी पूनम व बेटे सिद्धार्थ पर भी चाकू व डंडे चलाए गए। पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास मोहल्ला निवासी नवीन गोस्वामी ने बताया कि उसके भाई योगेश गोस्वामी का बेटा सिद्धार्थ बीती रात बाजार से घर की तरफ आ रहा था। गली के मोड़ पर ही गुलशन, उसके भाई अरुण व पिता विनोद ने उसे घेरकर बाइक पर लिफ्ट न देने पर ऐतराज जताया और ईंट से हमला कर दिया। सिद्धार्थ भागकर घर पहुंचा और अपने पिता योगेश को झगड़े के बारे में बताया। गुस्साए योगेश, उसकी पत्नी, सिद्धार्थ व नवीन मोहल्ले में गए और गुलशन आदि को इस बात का उलाहना दिया।

वारदात के बाद रोष व्यक्त करते मोहल्लावासी।
वारदात के बाद रोष व्यक्त करते मोहल्लावासी।

नवीन ने बताया कि इसके बाद गुलशन, अरुण, विनोद व उसकी मां ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद गुलशन भागकर घर में गया और चाकू नुमा कोई हथियार लाया। उसने नवीन और योगेश को चाकू घोंप दिया। दोनों को तुरंत पड़ोसियों ने नागरिक हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां योगेश की गंभीर हालत के चलते उसे निजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन मृतक का भाई नवीन।

लोगों में वारदात के बाद रोष

वहीं इस घटना के बाद मोहल्ले में काफी रोष और गम का माहौल है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि आरोपी नशे के आदी हैं और आए दिन असामाजिक तत्वों का मोहल्ले में आना जाना है। पूरे मोहल्ले में गुस्सा का माहौल है। इस घटना के शोक स्वरूप मोहल्ले में स्थित सनातन धर्म मंदिर के वार्षिक उत्सव को भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि मृतक योगेश के पिता अर्जुन देव गोस्वामी मोहल्ले में ही बनी प्राचीन माता मढ़ी के गद्दी नशीन गुरु हैं और पूरे मोहल्ले में ही नहीं बल्कि शहर में लोग उनको मानते हैं।

पुलिस ने मृतक के भाई नवीन के बयान पर रामनिवास मोहल्ला निवासी गुलशन उर्फ कन्न, उसके भाई अरूण उर्फ काकू, पिता विनोद कुमार व दादी धन्न के खिलाफ मारपीट, हत्या व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!