24 मई की रात को रोहतक के काठमंडी पुल व इसके आसपास बाइक व अन्य वाहनों की चोरी में विफल रहे चोर द्वारा आधी रात को वाहनों में आग लगाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर ने इलाके के ट्रांसफार्मर में भी आग लगाने की कोशिश की है। चोर के आग लगाने से बाइक पूरी तरह जल गई और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

YouTube player

टूर एंड ट्रेवलर्स का काम करने वाले काठमंडी निवासी सुमित ने बताया वह अपने वाहन काठमंडी पुल के नीचे खड़ा करते हैं और मंगलवार रात उनके पड़ोसी मनोज ने उनकी बाइक को चोरी करने की कोशिश की। उसके बाद उसने सड़क की दूसरी ओर खड़ी 3 स्कूटियों को भी चोरी करने की कोशिश की। इससे पहले उसने पास स्थित ट्रांसफार्मर को आग लगाने का प्रयास किया। सभी जगह विफल होने पर जब वह बौखला गया तो उसने पेट्रोल डालकर बाइक को आग लगा दी। पास खड़ी कार के सेंसर से उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चोर भाग चुका था जिसके कुछ देर बाद में पता चला कि चोर भागने के दौरान दूसरी गली में खड़ी एसयूवी की स्टेपनी पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!