रोहतक स्थित प्रदेश के बड़े अस्पताल PGIMS के जच्चा-बच्चा वार्ड-2 में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वार्ड की छत का लेंटर अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय लेंटर गिरा, उस बेड पर महिला मरीज मौजूद नहीं थी।
बताया गया कि एक महिला की दादी नवजात शिशु को लेकर दूसरे बेड पर बैठी हुई थीं। लेंटर अगर मरीज के ऊपर गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद वार्ड में मौजूद मरीजों और परिजनों में चिंता का माहौल बन गया।
इस घटना ने PGI प्रशासन की व्यवस्थाओं और अस्पताल की बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल की पुरानी या खराब स्थिति वाली इमारतों की समय-समय पर जांच और मरम्मत होनी चाहिए, ताकि ऐसी छोटी समस्या किसी बड़े हादसे का कारण न बने।
फिलहाल घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थिति का जायजा लिया गया है। मरीजों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर अब सवाल उठ रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!