दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा मस्जिद के करीब पहुंची तो हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, मस्जिद के पास दो पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मस्जिद से पथराव शुरू हो गया और फिर हिंसा भड़क गई। नकाबपोश आए और फायरिंग हुई। शोभा यात्रा के पीछे से अचानक हजारों की संख्या में भीड़ आई। इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कई लोग हिरासत में लिए हैं।
दंगों के मुख्य आरोपी को लेकर हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दावा किया है कि दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी का नेता है। पिछली बार के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन भी आप नेता निकला था। सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर होने के बाद भाजपा समर्थकों ने केजरीवाल और आम आदमी पर कटाक्ष किए हैं।
दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुए दंगे का मुख्य आरोपी अंसार AAP पार्टी का कार्यकर्ता निकला और पिछली बार के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन भी AAP का नेता निकला था। pic.twitter.com/rza8BXIYfG
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) April 18, 2022
वहीं हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने ट्वीट किया कि जेएनयू के देशद्रोहियों से केजरीवाल का रिश्ता। शाहीन बाग के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्वता। जहांगीरपुरी के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता। ये रिश्ता क्या कहलाता है?
जेएनयू के देशद्रोहियों से केजरीवाल का रिश्ता।
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 18, 2022
शाहीन बाग के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता।
जहांगीर पुरी के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ?#DelhiRiots #हनुमानजयंती #KejriwalHatesHindus #jahagirpuri
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में आप ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। लोगों का आम आदमी पार्टी से जुड़ने का क्रम जारी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और अन्य कई पूर्व मंत्री और विधायक आप की सदस्यता हासिल कर चुके हैं। वहीं प्रदेश में आप ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों का विजिट अभियान चलाया हुआ है। इस तरह आप कांग्रेस, भाजपा और जजपा के लिए चुनौती बन रही है।
