Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार AAP नेता- हरियाणा BJP ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लगाया आरोप

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा मस्जिद के करीब पहुंची तो हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, मस्जिद के पास दो पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मस्जिद से पथराव शुरू हो गया और फिर हिंसा भड़क गई। नकाबपोश आए और फायरिंग हुई। शोभा यात्रा के पीछे से अचानक हजारों की संख्या में भीड़ आई। इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कई लोग हिरासत में लिए हैं।

दंगों के मुख्य आरोपी को लेकर हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दावा किया है कि दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी का नेता है। पिछली बार के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन भी आप नेता निकला था। सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर होने के बाद भाजपा समर्थकों ने केजरीवाल और आम आदमी पर कटाक्ष किए हैं।

वहीं हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने ट्वीट किया कि जेएनयू के देशद्रोहियों से केजरीवाल का रिश्ता। शाहीन बाग के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्वता। जहांगीरपुरी के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता। ये रिश्ता क्या कहलाता है?

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में आप ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। लोगों का आम आदमी पार्टी से जुड़ने का क्रम जारी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और अन्य कई पूर्व मंत्री और विधायक आप की सदस्यता हासिल कर चुके हैं। वहीं प्रदेश में आप ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों का विजिट अभियान चलाया हुआ है। इस तरह आप कांग्रेस, भाजपा और जजपा के लिए चुनौती बन रही है।

Exit mobile version