करनाल के गांव मदनपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर परिजन महिला को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन मोर्चरी हाउस के बाहर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने व साजिशन मारने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी भी बात का पता नहीं है। मरने के बाद ससुरालजनों ने मौत की जानकारी तक उन्हें नहीं दी। इस बारे में पड़ोसियों ने सूचना दी। इसके बाद ही वो यहां पर पहुंचे। उन्हें शक है उनकी लड़की को प्रताड़ित करके साजिश के तहत मारा है। पुलिस व प्रशासन उनका सहयोग नहीं कर रहा। हमारी ही लड़की की मौत हुई है। हम पर ही प्रशासन लाठीचार्ज करने काे तैयार है। लड़की के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो को और गिरफ्तार किया जाना है।

गांव के पंच रामपाल शर्मा ने बताया कि कल दिन में पति पत्नी का तकरार हुआ था। शाम करीब 4-5 बजे जहरीला पदार्थ निकल लिया। रात को मौत हो गई। पहले दोनों परिवार के झगड़े काे पंचायत में निपटारा कर दिया था। अब दोबारा से फिर झगड़ा हो गया।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस के पास अमृतधारा अस्पताल से रुका आया कि मदनपुर गामडी गांव की करीब 34 वर्षीय महिला ममता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हाे गई है। महिला के पास 3 बच्चे हैं। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पति को हिरासत में लिया है। बाकी दो की तैयार चल रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!