रोहतक/भिवानी। रोहतक-भिवानी रेलखंड पर रेलवे फाटक से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे की ओर से फाटक संख्या LC 27C पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 23 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 26 अक्टूबर रात 10 बजे तक इस फाटक से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

तीन दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रोहतक-भिवानी रेलखंड पर स्थित फाटक संख्या LC 27C पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात बंद किया जा रहा है। यह फाटक आसपास के खेतों को रोहतक-भिवानी हाईवे से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को अगले कुछ दिनों तक दूसरे रास्तों से आवागमन करना होगा।

इन वैकल्पिक रास्तों से निकलें वाहन

फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालक खरड़ी मोड़ और महम-कलानौर रोड की ओर जाने वाले रेलवे फाटक संख्या 26C सहित अन्य उपलब्ध वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे ने वाहन चालकों से बंद फाटक से निकलने की कोशिश नहीं करने और मार्ग पर लगाए गए संकेतकों व प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

26 अक्टूबर से एक और रेलवे फाटक होगा बंद

रेलवे की ओर से संगत यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 14 (किलोमीटर 17/1-2) के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के मद्देनजर 26 अक्टूबर से फाटक संख्या 14 को भी यातायात के लिए बंद किया जाएगा।

इस फाटक के बंद होने के बाद वाहन चालक समपार फाटक संख्या 13 (रेलवे किलोमीटर 15/6-7) से होकर आवागमन कर सकेंगे।

वाहन चालकों से रेलवे की अपील

रेलवे ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान बंद फाटकों से गुजरने का प्रयास न करें। यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखें और रेलवे व प्रशासन की ओर से लगाए गए संकेतकों का पालन करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!