रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) विभाग में पिछले एक महीने से गंभीर प्रशासनिक संकट जारी है। क्लर्क की अनुपस्थिति के कारण छात्र और शिक्षक परेशान हैं।

इस मुद्दे को लेकर ASAP छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में छात्रों ने VC ऑफिस का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए स्थाई क्लर्क नियुक्त करने की मांग की।

दीपक धनखड़ ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यूनिवर्सिटी के इतने महत्वपूर्ण विभाग में पिछले एक महीने से कोई क्लर्क नहीं है। परीक्षाओं का समय नजदीक है, लेकिन क्लर्क की अनुपस्थिति के कारण छात्रों के रोल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रोसेस नहीं हो रहे हैं। इससे छात्रों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दीपक धनखड़ ने बताया कि विभाग के शिक्षकों का वेतन भी प्रशासनिक लापरवाही के कारण रुका हुआ है। क्लर्क के अभाव में कोई भी डॉक्यूमेंटेशन और क्लीयरेंस समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे स्टाफ आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस स्थिति के कारण शिक्षकों में भी रोष और असंतोष बढ़ रहा है।

छात्र नेता दीपक धनखड़ ने कहा कि पहले भी उन्होंने कई बार व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से इस मामले में गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले दो दिनों के भीतर विभाग में स्थाई क्लर्क की नियुक्ति नहीं होती, तो छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। इसका जिम्मा पूरी तरह प्रशासन पर होगा

वाइस चांसलर के ओएसडी ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर इस मुद्दे का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। ओएसडी ने बताया कि अंतरिम व्यवस्था के रूप में तत्काल प्रभाव से किसी अन्य क्लर्क को विभाग में तैनात किया जाएगा, ताकि छात्रों के रोल नंबर और अन्य आवश्यक कार्य बाधित न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!