रोहतक की जनता कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर कार्यालय से करीब 38 लाख रुपये की नकदी, सोना और लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
