हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास के बाहर गुरुवार को बिजली कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर से करीब 5 हजार कर्मचारी विज के आवास पहुंचे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान जब कर्मचारी “बिजली मंत्री मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे, तभी अनिल विज खुद प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे मुर्दाबाद के नारे दोबारा लगाओ… मजा आ रहा है।” इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की बात भी सुनी और उनसे संवाद किया।

बताया जा रहा है कि बिजली कर्मचारी लंबे समय से अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार सरकार और विभाग के समक्ष मांगें रखने के बावजूद समाधान नहीं निकला, जिसके चलते उन्हें ऊर्जा मंत्री के आवास तक प्रदर्शन करना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कर्मचारियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगें पूरी करने की मांग की, जबकि विज ने उनकी बात सुनने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!