हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले दो दिनों के दौरान सामान्य से करीब 33% कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सिरसा जिला पूरी तरह सूखा रहा है।

बारिश और बादलों की आवाजाही से प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

आने वाले दिनों 3 जुलाई, 4 जुलाई और 5 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार जताए गए हैं। हरियाणा के एक-दो स्थानों को छोड़कर बाकि प्रदेश में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!