रोहतक। माननीय महापौर महोदय एवं माननीय आयुक्त महोदय को संबोधित शिकायत में वार्ड-7 के निगम पार्षद कपिल नागपाल ने घर-घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के कार्यों पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

पार्षद कपिल नागपाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि:

आज 6 महीने हो गये, आज तक पूरे RFB TAG पूरे क्यों नहीं लगाये गये।

RFB TAG पूरे जो रोजाना घर से घर कूड़ा उठाने के साथ-साथ स्कैन करने थे, टेंडर की प्रक्रिया में थे, उसी तरह स्कैन क्यों नहीं हो रहे।

जो टेंडर की वर्क ऑर्डर की कॉपी में गाड़ियां और ई-रिक्शा हैं, उतनी गाड़ियां और ई-रिक्शा लगी हुई हैं। जब इनके यार्ड/गोदाम से गाड़ियां निकलती हैं, रोजाना उनके गोदाम के कैमरों की जांच होनी चाहिए। पूरी गाड़ियां और ई-रिक्शा हैं भी या नहीं।

वार्डों में जितनी गाड़ियां और ई-रिक्शा एजेंसी बताती है, उतनी गाड़ियां और ई-रिक्शा वार्डों में रोजाना जा रही हैं या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए।

सभी गाड़ियों में माइक क्यों नहीं काम करते हैं और जिनमें काम करते हैं उनको ड्राइवर चलाते क्यों नहीं।

सभी गाड़ियों में टेंडर की प्रक्रिया में हेल्पर की सुविधा है, लेकिन धरातल पर गाड़ियों में हेल्पर की सुविधा क्यों नहीं है।

कूड़े के सेकेंडरी पॉइंट 2-2 दिन तक क्लियर नहीं होते। इसी एजेंसी का काम है, वह भी रोजाना दिन में 2 बार सेकेंडरी पॉइंट क्लियर होने चाहिए। क्यों नहीं होते। रोजाना सुबह, दोपहर और शाम अधिकारी सभी सेकेंडरी पॉइंट देखें।

एजेंसी ने पोर्टल पर जितने आदमी दिखा रही है, उतने धरातल पर आदमी हैं या नहीं, यह जांच का विषय है।

वार्ड-7 में किल्ला मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, तेज कॉलोनी सहित तंग कॉलोनियों में गाड़ी और ई-रिक्शा रोजाना क्यों नहीं जा पा रही हैं।

RFB TAG एजेंसी द्वारा एक ही जगह बैठकर स्कैन किये जा रहे हैं। इन सभी की जांच की जाये।

पार्षद कपिल नागपाल ने उक्त सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!