रोहतक पुलिस की टीम ने लक्ष्मी नगर मे स्थित घर मे हुई चोरी की वारदात को 24 घन्टो मे हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी आशा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 01.07.2026 को आशा के मकान से बाथरुम की टुटी व दो मोटर चोरी हुई मिली।

   मामले की जांच सह.उप.नि राममेहर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 02.07.2026 को आरोपी दिनेश पुत्र सुरेन्द्र निवासी उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. दिनेश पुत्र सुरेन्द्र निवासी उतर प्रदेश
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 111 दिनांक 01.07.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!