सेवा में
माननीय
उपायुक्त महोदय रोहतक
विषय : वार्ड 7 में 3 दिन से एक भी बूँद पानी ना आने बारे में ,
मान्यवर निवेदन यह है कि मैं आपका धयान रोहतक नगर निगम वार्ड 7 की तरफ़ दिलवाना चाहता हूँ आदरणीय वार्ड 7 में 3 दिन से किल्ला मोहल्ला पाड़ा मोहल्ला सलारा मोहल्ला अर्जुन गली करीब 15 से 20000 आबादी वाले इलाकों में इन 4 कालोनियों में इस तड़पती गर्मी और लू में जब जब सबसे ज़्यादा और सुबह उठते ही जनता को पानी की जरूरत होती है इस दौरान पिछले 3 दिन से 1एक बूँद भी पानी नहीँ आ पा रहा है और इससे पहले कभी कबार पानी आता भी था तो बहुत गंदा और काला पानी जिससे महिलाएं कपड़े धोना तो बड़ी दूर की बात है हाथ भी नहीँ धो सकती कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समस्या को बताने के बाद हालात जस के तस हैं जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारी काम करने को और समस्या का समाधान करने को नाकाम साबित हो रहे हैं , इनके कानों पर जूं तक नहीँ रेंग रही है रोज फ़ोन करके अधिकारियो को समस्या से अवगत करवाता हूँ , एक ही जवाब होता है समस्या दिखवा लेते है , लेकिन मौके पर जाकर कोई समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है आदरणीय उपायुक्त महोदय आपसे निवेदन है हस्तक्षेप करके जनसवास्थय विभाग के अधिकारियों की बैठक बुला कर वार्ड 7 की जनता को इस भारी समस्या से राहत दिलवाने काम करें आपका आभारी रहूँगा कपिल नागपाल निगम पार्षद वार्ड 7 सम्पर्क 9254855555
