हांसी में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली-सिरसा हाईवे पर अनीपुरा गांव के पास हुआ। तीनों दोस्त एक ही गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि कार सवार घायल है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी धर्मवीर (40), राजेश (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है।  यह हादसा शनिवार-रविवार रात 1:30 बजे हुआ, जब एक बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल कार सवारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!