पानीपत में एक डॉक्टर पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने डॉक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी आरोपियों ने डॉक्टर पर हथौड़े से वार किया था, जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी रंजिश में दोबारा हमला किया गया।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने डॉक्टर की पत्नी के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पानीपत की 8 मरला चौकी के इंचार्ज ASI रविंद्र का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। परिवार ने शिकायत दी है। पुराने झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!