हरियाणा के जींद के नरवाना में युवक मोहित (24) की मौत से गुस्साए परिजनों ने बुधवार को दूसरे दिन भी उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजनों ने दोबारा से जींद-पटियाला हाईवे को जाम कर दिया। एएसपी कुलदीप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे से लोगों को हटाया। फिलहाल परिवार के लोग रोड पर बैठे हैं। मोहित का शव अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा है। वे डॉक्टर के खिलाफ FIR, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े हैं। मांगे मानने के बाद ही मोहित का अंतिम संस्कार करेंगे।

नरवाना के आजाद नगर निवासी मोहित की कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते 12 घंटे के अंदर ही मौत हो गई थी। परिजन नरवाना नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को भी परिजनों ने पहले अस्पताल में धरना दिया, बाद में रोड जाम कर दिया था। नरवाना के एसडीएम सुरेंद्र और एएसपी कुलदीप सिंह ने शाम को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को घर भेज दिया था।

बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचे पिता नरेश ने पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव लेने और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। गुस्साए लोग इसके बाद अस्पताल के बाहर जींद-पटियाला हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रोड के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। बाद मे एएसपी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा। रोड खुलवा दिया गया है, लेकिन परिजन अभी शव नहीं ले रहे हैं। पुलिस द्वारा रोड खुलवाने के बाद भी परिजन रोड पर बैठे हैं।

हरियाणा के जींद के नरवाना में कोरोना वैक्सीन लगवाने के करीब 12 घंटे बाद युवक मोहित (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे पहली डोज लगी थी। परिजनों के अनुसार रात को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे सरकारी अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने केयर नहीं की। हिसार ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में वह ब्रॉडडैड लाया गया था। गुस्साए परिजन पूरा दिन लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते रहे। अस्पताल में धरना दिया, फिर हाईवे जाम कर नारेबाजी की। शाम को SDM-ASP ने परिजनों को मना कर जाम खुलवाया।

मोहित की मौत के साथ ही नरेश के परिवार का इकलौता चिराग बूझ गया है। उसकी शादी हो चुकी थी। कुछ माह पहले मोहित की पत्नी ने बेटा जन्मा था। बच्चे की आंगन में गूंजी किलकारी से सभी खुश थे, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। अब मोहित के जाने से परिवार मातम मे है। नरेश की इंदिरा कॉलोनी में दुकान थी। मोहित उसी पर बैठता था। परिजनों के अस्पताल में ही आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!