‘रोहतक चिन्योट कॉलोनी साई मंदिर के पास गोहाना रोहतक एलिवेटेड ट्रैक का अंडरपास जो हालही में आम जन के लिए खोला गया है’ में न तो कोई जल निकासी का रास्ता है और न ही प्रॉपर सेफ्टी मैसर्स हैं। आपको बता दे कि 3 दिन पहले हुई बरसात का पानी अभी तक अंडरपास में रुका हुआ है।

YouTube player

हालांकि यह तो अभी हल्की बरसात थी, लेकिन सोचने का विषय यह है कि यदि भारी बरसात होती है तो क्या प्रशासन यहां पर भी दिल्ली वाली घटना के घटने का इंतज़ार कर रहा है? सबसे बड़ी बात यह है कि अंडरपास की रोड कोई पक्की रोड नहीं बल्कि कच्ची रोड है जिसमें अभी भी जलभराव के चलते हर समय कोई बड़ा एक्सीडेंट होने की आशंका बनी हुई है। रोहतक प्रशासन को इसकी कोई भी सुध नहीं है और वहां के स्थानीय लोगो को भी आवाजाहि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि दिल्ली में 19 जुलाई 2021 सोमवार के दिन दोपहर के समय बदरपुर के पास स्थित पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के समय युवक अंडरपास में भरे पानी में सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बना रहा था और सेल्फी ले रहा था। मौके पर जमा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। ऐसी घटनाओ से शिक्षा लेते हुए प्रशासन को समय रहते ही सचेत हो जाना चाहिए ,ताकि ऐसे हादसों के खतरे को रोका जा सके

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!