हरियाणा के पानीपत शहर के पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी के पूर्व ड्राइवर कर्ण सिंह के साथ बदमाशों ने लूटपाट कर ली। बदमाशों ने कर्ण सिंह की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर उसे अचेत किया और फिर उसकी जेब से 1.17 लाख रुपए लूट लिए। जिसकी शिकायत कर्ण सिंह ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कर्ण सिंह ने बताया कि वह छाजपुर खुर्द का रहने वाला है। वह गुरुवार को अपने दोस्त विक्की निवासी किशनपुरा से 1 लाख रुपए उधार लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव की और जा रहा था। रात करीब करीब 10 बजे निम्बरी स्थित अनाज गोदामों से आगे पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार युवक आए।

उनमें से एक युवक ने आवाज लगाकर बाइक रुकवाई। जैसे ही बाइक रुकी, उन्होंने नजदीक आते ही उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जिससे वह एक दम नीचे गिर गया। इसी दौरान वहां एक और बाइक आई। उस बाइक पर भी करीब तीन लोग सवार थे। पांचों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर दूसरी तरफ ले जाने लगे। इसी दौरान बीच में एक दीवार आ गई। जहां बदमाशों ने उसकी जेब से 1.17 लाख रुपए लूटे और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन वहीं छोड़ दिया।

कर्ण सिंह ने बताया कि उसकी घर के साथ ही दुकान है। दोनों का घरेलू मीटर से ही बिजली कनेक्शन चल रहा था। गत दिनों बिजली निगम टीम घर पर आई थी तो उन्होंने घरेलू मीटर पर पड़ रहे लोढ़ को देखते हुए 1 लाख का जुर्माना लगाया था। कई बार निगम की ओर से जुर्माना भरने के लिए समन भी आए। अब इसी जुर्माने को चुकाने के लिए वह दोस्त से रुपए उधार लेकर घर जा रहा था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!