हरियाणा में आज हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है। ज्यादातर जिलों में धूप नहीं निकली है। कुछेक जिलों में धूप के साथ बादल भी छाए हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने दोपहर सवा 12 बजे तक 8 जिलों, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, कैथल और पंचकूला में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल में लगातार बारिश के बाद अंबाला की टांगरी नदी में लगभग 40 हजार क्यूसेक पानी आने की संभावना के बाद प्रशासनिक टीमें अलर्ट पर हैं। एहतियात के तौर पर टांगरी के किनारे चल रहे DAV स्कूल में छुट्टी करा दी गई है। अंबाला कैंट के एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक दोपहर सवा 12 बजे तक इंद्री, थानेसर, नीलोखेड़ी, रादौर, जगाधरी, छछरौली, शाहबाद में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा नंगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, रेवाड़ी, घरौंडा, करनाल, इंद्री, थानेसर, कैथल, नीलोखेड़ी, रादौर, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, गुढ़ा, पिहोवा, शाहबाद, अंबाला में हल्की बारिश का अलर्ट है।
अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
