हरियाणा पुलिस में सिपाही और हवलदार के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जा रहा है। इसमें जाति का कॉलम होने पर चर्चा छिड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अब फोर्स में भी जाति पूछ कर ट्रांसफर होंगे।

हरियाणा DGP ऑफिस के द्वारा सभी पुलिस रेंज और SP के नाम जारी पत्र के साथ दिशा-निर्देश का एक पत्र भी है, जिसमें जाति का कॉलम दिया गया है। हरियाणा पुलिस के जवान दबी जुबान में कह रहे हैं कि ट्रांसफर और प्रमोशन में कैटेगरी तो पूछा जा सकती है लेकिन कॉस्ट पूछने का मतलब समझ नहीं आ रहा है। फोर्स में अगर जाति पूछी जाने लगी तो यूनिटी खतरे में पड़ जाएगी

हरियाणा पुलिस के सिपाही और हवलदार के लिए 28 अगस्त से 25 सितंबर तक ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। हवलदार व सिपाही को ट्रांसफर के लिए 10 स्थानों के ऑप्शन चुनने का अवसर दिया जाएगा। कर्मचारी अपनी सुविधानुसार कम ऑप्शन भी चयन कर सकते हैं।

जो पुलिसकर्मी अस्थाई तौर पर एसीबी, एससीटी, सीआईडी, एचएसईएनबी, एसएसएनसीबी, पीएचक्यू में तैनात हैं। वे इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अस्थाई ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!