हरियाणा के कैथल में सोमवार सुबह एक कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा से लोग कार में सवार होकर पिहोवा में गुरुद्वारा में होने वाले एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही वे गांव क्योड़क के पास पहुंचे तो कार की बस से टक्कर हो गई।
इसके बाद कार पलट गई। हरियाणा रोडवेज की ये बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

