रोहतक के गांव डोभ निवासी मगन सुहाग की आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी दिव्या को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 5 सितंबर तय की है। दिव्या का फोन जांच के लिए लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। फिलहाल दिव्या कोर्ट के आदेश पर सुनारिया जेल में बंद है।

18 जून को मगन सुहाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को ठहराया था।

पुलिस ने दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया, लेकिन दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिलने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया।

आरोपी दिव्या को जब पुलिस गोवा से गिरफ्तार करके लाई तो उसके फोन को रिकवर करना था। इसके लिए दिव्या ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पहले दिव्या ने फोन दिल्ली में बताया, जिसके बाद पुलिस दिल्ली गई, जहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद दिव्या ने फोन चंडीगढ़ बताया, जहां से पुलिस ने फोन को बरामद किया।

सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए दीपक ने पिछले दिनों बातचीत में बताया कि दिव्या एक बार डांसर है, जिसके साथ बार में ही मुलाकात हुई थी। एक बार दिव्या को होटल में बुलाया था और दिव्या ने डांस की वीडियो अपने फोन में बनाई थी। उसका दिव्या से कोई संबंध नहीं है। उसने पैसे देकर दिव्या को बुलाया था।

दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, जबकि जांच में दीपक शामिल हो चुका है। दीपक की 4 सितंबर को हाईकोर्ट में तारीख है, जहां पुलिस भी अपना जवाब पेश करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!