अयोध्या से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पीड़ित बुजुर्ग महिला को घरवाले सड़क किनारे छोड़ गए। बुधवार रात एक पुरुष और दो महिलाएं ऑटो से उसे लेकर पहुंचे। महिला को सड़क किनारे लिटाया गया और चादर ओढ़ाई। जाते समय एक महिला ने चादर हटाकर बुजुर्ग का चेहरा देखा। बुजुर्ग महिला रातभर वहीं पड़ी रही। गुरुवार सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला के गले में जख्म के निशान थे। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पूरा मामला किशुन दासपुर मोहल्ले का है। महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। महिला को सड़क पर फेंकने का वीडियो भी सामने आया है।

1 मिनट 22 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि रात करीब 2 बजे दो महिलाएं और एक पुरुष ई-रिक्शा से आते हैं। पुरुष ने जींस और शर्ट पहन रखी है, जबकि एक महिला सूट और दूसरी महिला साड़ी पहने हुए है। पुरुष और सूट पहने महिला बुजुर्ग को उठाकर सड़क किनारे रख देते हैं।फिर महिला उसे चादर से ढंक देती है। थोड़ी देर बाद दूसरी, साड़ी पहने महिला आती है और बुजुर्ग के चेहरे को देखती है। इसके बाद तीनों ऑटो में बैठकर चले जाते हैं। उनके जाने के बाद महिला करीब 10 मिनट तक हाथ-पैर हिलाती है, फिर उसकी हलचल बंद हो जाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि बुजुर्ग महिला सो गई है।

गुरुवार सुबह राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि महिला किशुन दासपुर मोहल्ले में पड़ी हुई है। इसके बाद दर्शन नगर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और महिला को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!