हरियाणा में आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) को भी बारिश कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का अनुमान है।

वहीं शनिवार को भी किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बादल बरसेंगे। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कैथल में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों अंबाला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है।

24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। आईएमडी के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि 12 जिलों- पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

वहीं यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जुलाई को भी बारिश की संभावना को लेकर यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा 27 जुलाई को 7 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल के लिए बारिश का अलर्ट है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!