हरियाणा के जींद जिले में गुरुवार देर रात बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे और प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब विकास अपने साले और एक डॉक्टर दोस्त के साथ घर लौट रहे थे।

तीनों लोग रात करीब 11 बजे रामपुरा रोड से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पहले कहासुनी हुई और फिर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डॉ. विकास को गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हैं।

घटना के बाद घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार और भाजपा नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

घटना के बाद घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार और भाजपा नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

मृतक विकास शर्मा सफीदों के मुआना गांव के रहने वाले थे। वे सफीदों में ‘अनुज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल’ चलाते थे। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी में कई अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं।

गुरुवार रात विकास अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ लौट रहे थे। रामपुरा रोड पर अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। कहासुनी के बाद बदमाशों ने चाकुओं से वार शुरू कर दिए। बदमाशों ने विकास पर चाकू से तीन वार किए, जिसमें से एक उनके दिल पर लगा। ज्यादा खून बहने के कारण ही उनकी मौत हो गई, हालांकि बाकी दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डॉ. विकास के पिता शिवकुमार शर्मा ने बेटे की मौत के बाद अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेता के बेटे को चाकुओं से गोदकर सरेराह मार दिया जा रहा है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करे। यह घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!