हरियाणा में कैथल के रहने वाले जवान संजय सिंह सैनी (39) लेह लद्दाख में शहीद हो गए। वह सेना की 10 सिख रेजिमेंट में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर आज (9 जुलाई) हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ लाया जाएगा। दोपहर 1 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका कवारतन गांव में अंतिम संस्कार होगा।

परिवार ने बताया कि लद्दाख में तूफान आने के बाद ठंड बढ़ गई थी। इस वजह से संजय के सिर में खून जम गया। इसकी वजह से वह शहीद हो गए। मंगलवार को उनका सेना के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। 3 महीने पहले संजय के पिता का निधन हुआ था। तब वह छुट्‌टी लेकर गांव आए थे।

संजय के चाचा शमशेर सिंह ने बताया कि 3 महीने पहले संजय के पिता का देहांत हो गया था। तब वह छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी संजय से कई दिन पहले बातचीत हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि यहां सब कुछ ठीक है। गांव के सरपंच के पास सेना के उच्च अधिकारियों का फोन आया था। उन्होंने ही संजय की शहादत की बात बताई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!