रोहतक के डोभ गांव के रहने वाले मगन सुहाग की आत्महत्या मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, आरोपियों की ओर से कोर्ट में लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

मगन सुहाग ने 18 जून को पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने बहू अकबरपुर थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस की तरफ से मगन सुहाग की पत्नी दिव्या व उसके प्रेमी दीपक की तलाश चल रही है। पुलिस की दो टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र में खोजबीन कर रही है, जिनके हाथ काफी सबूत लगे है। वहीं दूसरी टीम अब हरियाणा में आरोपियों की तलाश कर रही है।

आरोपियों ने अपने पुराने फोन व नंबरों को बंद कर दिया है। अब लोगों से संपर्क करने के लिए आरोपी नए नंबर व नए फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। नए नंबरों के मिलते ही आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। पुलिस की टीम इसी दिशा में आरोपियों को तलाश कर रही है।

दिव्या व उसके प्रेमी दीपक तरफ से रोहतक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। साथ ही आरोपियों के वकीलों को सलाह दी कि दोनों को सरेंडर करवा दें। इस पर आरोपियों के वकील ने हाई कोर्ट जाने की बात कही थी।

मगन सुहाग की पत्नी दिव्या व उसके प्रेमी दीपक की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका के लिए वकील की तरफ से जज के सामने जो दलील दी गई, उनमें कोई दम नहीं दिखा। वकील ने दीपक की तरफ से जो कहानी बताई, उसे जज ने नकार दिया। वहीं, दिव्या के वकील की दलीलों के भी नकारते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

मृतक के परिवार की तरफ से एडवोकेट अशोक कादयान ने जज को पहले वो वीडियो दिखाया, जिसमें दिव्या व दीपक होटल के कमरे में डांस कर रहे है। इसके बाद कुछ अश्लील हरकतें भी कर रहे है। उसके बाद मगन का वो वीडियो दिखाया, जो मगन से मरने से पहले बनाया था और दिव्या व दीपक पर आरोप लगाए थे। यह देखने के बाद जज ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

थाना बहू अकबरपुर के जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दिव्या व दीपक के फोन बंद है और वह नए नंबर व नए फोन का प्रयोग कर रहे है, जिससे लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही है। आरोपियों की तलाश में हरियाणा के अंदर भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!